सब-वे में न हो कोईअसुविधा, यात्रियों की सुरक्षा को दें प्राथमिकता : डीआरएम

सब-वे में न हो कोईअसुविधा, यात्रियों की सुरक्षा को दें प्राथमिकता : डीआरएम
-मालदा डीआरएम ने धनौरी स्टेशन व दैताबांध सब-वे का किया निरीक्षण
-दोनों जगहों पर सब-वे का किया जा रहा निर्माण
-सब-वे निर्माण पूर्ण होने से लोगों को आवागमन में मिलेगी राहत
कजरा. मालदा डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने अधिकारियों के साथ धनौरी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन परिसर, पैनल रूम और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की. इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन की स्वच्छता, ट्रेनों के संचालन और यात्री सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. वहां से लौटने के दौरान डीआरएम दैताबांध स्थित बने लिमिट हाइट सब-वे पहुंचे, जहां उन्होने अधिकारियों के साथ पैदल चलकर सब-वे की संरचना और उसकी स्थिति की गहन जांच की. इस दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था, संरचनात्मक मजबूती और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया. इन सबके अलावे अधिकारियों से बातचीत में उन्होंने कहा सब-वे में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता पर ध्यान दें. लौटने के क्रम में उन्होने उरैन स्टेशन पर बन रहे लिमिट हाइट सब-वे के जारी काम का खिड़की से ही निरीक्षण किया. इस लिमिट हाइट सब-वे बनने से रेल की गति कम नहीं होगी. साथ ही आमजनों को भी ट्रेनों के जाने का इंतजार नहीं करना होगा. इस लिमिट हाइट सब-वे बनने से आसपास के 20 से अधिक गांवों को इसका लाभ मिल रहा है. साथ ही जलप्पा स्थान जाने से लेकर शृंगीऋषि जाने में भी काफी सुविधा होने लगेगी. पहले यहां से आने जाने के लिए लोगो को अवैध रूप से पटरी पार करनी पड़ती थी. इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता नीरज कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अमरेंद्र कुमार मौर्य, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता रत्नेश कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत और दूरसंचार अभियंता आदित्य अंबर, मंडल सुरक्षा आयुक्त असीम कुमार कुल्लू के अलावे दर्जनों पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




