छत पर सो रही युवती पर धारदार हथियार से हमला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 8:48 PM

विज्ञापन

शहर से सटे देवी मंडप मोहल्ले में एक युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

चंदवा. शहर से सटे देवी मंडप मोहल्ले में एक युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. युवती की पहचान रमना कुमारी (पिता ईश्वर पुरी) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार युवती देवी मंडप मोहल्ला स्थित अपने घर की छत पर मंगलवार की रात सो रही थी. युवती ने बताया कि रात करीब 12 बजे किसी ने उसकी गर्दन की बाई ओर धारदार हथियार से वार किया. हमला करने बाद वह फरार हो गया. चीख सुन कर पहुंचे परिजन उसे लेकर तत्काल चंदवा सीएचसी पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. युवती की गर्दन पर दस टांके लगे है. घटना को किसने अंजाम दिया इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन