ePaper

नशे की हालत में चार युवक गिरफ्तार

Updated at : 07 Aug 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
नशे की हालत में चार युवक गिरफ्तार

विभिन्न जगहों पर छापामारी के दौरान चार नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस द्वारा मंगलवार की शाम से बुधवार तक की गयी विभिन्न जगहों पर छापामारी के दौरान चार नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार के अनुसार जिले के किऊल थाना क्षेत्र के दोकरिया मोड़ पर चेकिंग अभियान के दौरान बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा, वार्ड नंबर सात के निवासी नवल महतो के पुत्र सोनू कुमार, बरौली थाना क्षेत्र के चकवल्ली ग्रामवासी कपिलदेव यादव के पुत्र रामानंद कुमार, चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट निवासी गनौरी महतो के पुत्र कुंदन महतो, पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर निवासी पारो महतो के पुत्र राकेश कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. सभी को मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक प्रक्रिया में भेजा जा रहा है.

शराबी पति को पत्नी ने भिजवाया जेल

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव में एक शराबी पति शराब पीकर घर में ही हंगामा कर रहा था, जिसकी सूचना उसकी पत्नी ने पुलिस को दी. मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एसआइ रमेश पासवान ने शराबी पति को उसके घर से गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि महिसोना गांव निवासी स्व भदेव राम के पुत्र राधे राम को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन