चार शराब तस्कर व एक पियक्कड़ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 6:22 PM
उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक पियक्कड़ को भी पकड़ा है.
लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक पियक्कड़ को भी पकड़ा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद पुलिस के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र प्रतापपुर में छापेमारी कर गांव के स्व. चंदेश्वर चौधरी की पत्नी रेखा देवी को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि चानन थाना क्षेत्र के गजियागढ़ी गोपालपुर पुल के पास छापेमारी कर गोपालपुर वार्ड नंबर 11 निवासी स्व. असरफी मंडल के पुत्र उमेश मंडल को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा सूर्य मंदिर के पास से एक बाइक पर सवार सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रतनुपुर पिपरिया टोला वार्ड नंबर चार के निवासी राजेंद्र साव का पुत्र सह बाइक चालक चंदन साव व स्व. जागो साव के पुत्र मुकेश कुमार को एक लीटर शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि कजरा थाना क्षेत्र के नवकाडीह वार्ड नंबर नौ निवासी बटोरन महतो के पुत्र गौतम कुमार को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी की मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










