36 लीटर देसी शराब के साथ पांच तस्कर व पांच पियक्कड़ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
36 लीटर देसी शराब के साथ पांच तस्कर व पांच पियक्कड़ गिरफ्तार

36 लीटर देसी शराब के साथ पांच तस्कर व पांच पियक्कड़ गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर पांच शराब तस्कर को शराब के साथ तथा शराब के नशे मे धूत पांच पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के गेरुआ पुरसंडा गांव से वार्ड संख्या 15 निवासी पुष्कर मांझी के पुत्र बालो मांझी को डेढ़ लीटर व इसी गांव से अनिक मांझी के पुत्र कपिल मांझी को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तर किया गया. जबकि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से एक बाइक पर सवार बड़हिया थाना क्षेत्र के तहदिया गांव निवासी रामाश्रय महतो के पुत्र अमित कुमार, रामनगर मनकठ्ठा निवासी कन्हैया मंडल के पुत्र विष्णु कुमार व बड़हिया के उफरौल निवासी सुंदर महतो के पुत्र रामचंद्र कुमार को 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दूसरी ओर मननपुर बाजार से बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के हरवंशपुर निवासी छेदी तांती के पुत्र प्रमोद तांती को दूसरी बार शराब पीने, खाबा चंद्रटोला से दामोदर दास के पुत्र अरविंद कुमार, भंडार मोड़ के पास से खाबा चंद्र टोला निवासी प्रकाश महतो के पुत्र कुंदन कुमार को शराब के नशे में धूत गिरफ्तार किया गया. जबकि टाउन थाना क्षेत्र के चितरंजन मोड़ के पास से बड़हिया कोआकोल निवासी लखन मांझी के पुत्र जितेंद्र मांझी तथा इसी गांव के नरेश महतो के पुत्र शिव कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन