दो शराब तस्कर सहित पांच शराबी गिरफ्तार, 20 लीटर देसी शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 9:30 PM
उत्पाद पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो शराब तस्कर सहित पांच शराबी को गिरफ्तार किया है.
लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो शराब तस्कर सहित पांच शराबी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद पुलिस के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के संसार पोखर पचना रोड से वार्ड नंबर 17 निवासी स्व. कपिलदेव राम के पुत्र रमेश राम को दस लीटर तथा टाउन थाना क्षेत्र के चरोखरा से चरोखरा निवासी मंगल केवट की पत्नी बसंती देवी को दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही किऊल थाना क्षेत्र के जलप्पा स्थान से मानिकपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड नंबर छह निवासी सुदामा पासवान के पुत्र नवल कुमार, कजरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड नंबर 11 निवासी कारू राम के पुत्र विनोद कुमार, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के खर्रा निवासी बौनू यादव के पुत्र रूपेश कुमार, पीरी बाजार थाना क्षेत्र के राजपुर वार्ड नबर एक निवासी अरूण पासवान के पुत्र मनीष कुमार तथा मानिकपुर वार्ड नंबर 13 निवासी रामविलास पासवान के पुत्र अमित कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी की मेडिकल जांच कराने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










