अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधी गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

चोरी की बाइक व ई-रिक्शा बरामद, तेतरहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े अंतरजिला गिरोह के सदस्य

लखीसराय. जिले की तेतरहाट थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराध की योजना बना रहे पांच अंतरजिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक ई-रिक्शा और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं. इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह को बड़ा झटका लगा है.

वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता

एसडीपीओ शिवम कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 8 फरवरी की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर तेतरहाट थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया. जांच में पता चला कि वह बाइक चोरी की थी, जिससे संबंधित मामला तेतरहाट थाने में पहले से दर्ज था.

निशानदेही पर अन्य साथियों की गिरफ्तारी

पकड़े गए अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोचा गया. पुलिस ने इनके पास से जमुई थाने में दर्ज कांड से संबंधित एक चोरी का ई-रिक्शा और एक अन्य स्प्लेंडर बाइक बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान तेतरहाट निवासी सदानंद कुमार, सुमन कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार उर्फ राधे और चानन थाना क्षेत्र के इटौन निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है. इनके साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग) को भी निरुद्ध किया गया है.

पुलिस टीम में ये थे शामिल

एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों के पास से चोरी के वाहनों के अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. इस सफल छापेमारी दल में तेतरहाट थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय के साथ पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद कुमार, रमेश पासवान व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस अब इन अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन