आपसी वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच फायरिंग, कोई हताहत नहीं

आपसी वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच फायरिंग, कोई हताहत नहीं
बड़हिया. प्रखंड के जैतपुर गंगा तट स्थित हनुमान मंदिर के समीप रविवार सुबह करीब आठ बजे आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी होने की बात सामने आ रही है. जिसमें करीब दोनों ओर से चार राउंड फायरिंग किये जाने की बात कही जा रही है. सूत्रों की मानें तो रविवार की सुबह जैतपुर खुटहा मुख्य मार्ग पर क्षेत्र का एक नामी दबंग खड़ा था. इसी क्रम में बेगूसराय रामदीरी के चार अज्ञात युवकों का दो बाइक से उक्त रास्ते से गुजरना हो रहा था. इस दौरान उक्त दबंग के साथ बाइक सवारों की किसी बात पर कहासुनी हो गयी. जिस पर बाइक सवार बदमाशों ने उक्त दबंग पर फायरिंग कर दी. जिस पर वह दबंग भी अपने बचाव में फायरिंग करते हुए भाग निकला. हालांकि घटना में किसी को कोई क्षति नहीं हुई. गोली की आवाज को सुन जहां ग्रामीणों में चर्चा होती रही. तो वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिलने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




