ePaper

विद्युत चोरी मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Updated at : 21 May 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत चोरी मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

कनीय अभियंता विद्युत प्रशाखा कजरा के नेतृत्व में विभाग की टीम द्वारा पीरीबाजार थाना क्षेत्र के राजपुर एवं लक्ष्मीपुर गांव में विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी की गयी

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. कनीय अभियंता विद्युत प्रशाखा कजरा के नेतृत्व में विभाग की टीम द्वारा पीरीबाजार थाना क्षेत्र के राजपुर एवं लक्ष्मीपुर गांव में विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी की गयी. मामले में कनीय अभियंता के लिखित बयान पर पीरीबाजार थाने में कांड संख्या 63/24 के तहत सात लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज किया गया है. टीम के द्वारा 19 मई को छापामारी की गयी. राजपुर गांव में स्व रामचंद्र राम के पुत्र रमन कुमार के घर में छापेमारी के दौरान चोरी से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. कनीय अभियंता ने बताया कि 4250 रुपये बकाया होने की वजह से उपभोक्ता का विद्युत संबंध हटा दिया गया था. इनके द्वारा एलटी लाइन में अवैध रूप से टोक फंसाकर चोरी से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. वहीं टीम द्वारा राजपुर गांव में ही अधिक राम की पत्नी सुमन देवी के घर छापेमारी किया गया. यहां मीटर से बाइपास कर विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. इसके बाद टीम राजपुर गांव के कृपानंद सिंह के पुत्र मुकेश कुमार के घर पहुंची. यहां उपभोक्ता के पास 23 हजार 10 रुपये बकाया होने की वजह से विद्युत संबंध हटा दिया गया था. उपभोक्ता द्वारा विद्युत लाइन में टोका फंसाकर अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. वहीं टीम द्वारा राजपुर गांव में ही स्व सिया राम के पुत्र आमिर राम के घर छापेमारी किया गया. जहां उपभोक्ता द्वारा मीटर से बाइपास कर चोरी से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. राजपुर गांव में ही अर्जुन दास की पत्नी मनोरमा देवी के घर छापेमारी किया गया. यहां 20720 रुपए बकाया होने की वजह से उपभोक्ता का विद्युत संबंध हटा दिया गया था. उपभोक्ता द्वारा एलटी लाइन में टोक फंसाकर अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. इसके उपरांत छापेमारी के लिए लक्ष्मीपुर गांव पहुंची. यहां स्व. खोपड़ी दास के दो पुत्र सुरेश दास एवं रघुनंदन दास के घर में छापामारी किया गया. सुरेश दास के द्वारा एलटी लाइन में टोक फंसाकर अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. वहीं रघुनंदन दास के द्वारा भी एलटी लाइन में टोक फंसा कर अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. इससे विद्युत कंपनी को 21 हजार 25 रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन