जमीन हड़पने के आरोप में सरपंच पर प्राथमिकी

जमीन हड़पने के आरोप में सरपंच पर प्राथमिकी
लखीसराय. पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर पंचायत के सरपंच पर पंचायत के ही निवासी विश्वभारती शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल के प्रो. अनिल कुमार द्वारा जमीन हड़पने की नीयत से धमकाने व जान से मारने की धमकी बात दिये जाने की बात को लेकर पिपरिया थाना में आवेदन दिया गया था. जिसे लेकर पिपरिया थाना में सरपंच राजेंद्र सिंह उर्फ तुलो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि इस मामले में सरपंच द्वारा मामला जमीन विवाद का बताया गया है तथा संबंधित जमीन को अपना बताया है. जिस पर प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि उक्त जमीन का ओरिजनल जमाबंदी वर्ष 2009-10 में गुम हो गया तथा कर्मचारी ने एफआईआर भी कराया था. जिसके बाद ब्लॉक ने फिर एक डायरी बनाया और उसमें 1905 के खतियान को कॉपी कर दिया. प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि बाद में जब वे लोग अपील किये तब करेक्शन किया और उसको कैंसिल किया गया. अब फिर साजिश के तहत उसमें अपना नाम लिखवाना चाह रहे हैं. जबकि उसके परबाबा ने हम लोगों के पास जमीन को बेच दिया. जिसका उनके पास 1914 एवं 1918 का केवाला है. सर्वे 1905 के बाद नहीं हुआ तो खतियान कैसे बदलेगा. अभी तक का उनके पास रसीद भी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










