जमीन विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट

Updated at : 29 Jan 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट

जमीन विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से महिला समेत एक व्यक्ति व्यक्ति घायल

प्रतिनिधि, हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनगर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट जिसमें प्रथम पक्ष से महिला समेत एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसकी पहचान मोहद्दीनगर गांव निवासी स्व. रूप माता के पुत्र जानकी महतो एवं उनकी पत्नी सपना देवी मारपीट में घायल हो गया. घायल जानकी महतो ने बताया सौदी महतो के पुत्र रंजीत महतो के द्वारा सुबह करीब साढ़े सात बजे घर पर पहुंचकर जमीन मापी करने को लेकर बहस करने लगा. बहस होते ही मारपीट में तब्दील हो गया. मारपीट के दौरान महिला समेत एक व्यक्ति घायल हो गया. मारपीट होने के दौरान ग्रामीणों के सहयोग से मामला को शांत कराया गया एवं टोल फ्री नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दिया गया. सूचना मिलते ही मौके पर 112 कि टीम पहुंची और घायल लोगों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाल से पहुंचाया गया. जहां बेहतर इलाज को लेकर उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस संबंध में हलसी थाना प्रभारी रंजीत रंजन ने बताया कि आवेदन दिया गया है. मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाय. ऋण नहीं चुकता करने वाले 10 लोगों पर निकाला गया वारंटपीरीबाजार. अभयपुर के मसूदन स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विनीत कुमार के द्वारा लंबे समय से ऋण बकाया को लेकर ऋण चुकता करने का नोटिस जारी करते हुए जल्द ऋण चुकता करने का आग्रह किया गया. इसके बावजूद भी लोग भी ऋण धारक ऋण चुकता नहीं किया. जिसको लेकर बुधवार को कुल 10 लोगों पर वारंट निर्गत कर किया गया है. साथ ही शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने बताया कि तकरीबन एक सप्ताह के अंदर ही 50 से अधिक ऋण धारकों के प्रति वारंट जारी किया जायेगा. पूर्व में लोगों को काफी समय दिया गया था. साथ ही हरेक ऋण धारकों को पूर्व में कई बार ऋण चुकता तथा समझौता करने का आग्रह किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन