पछुआ हवा के आफत से किसान आहत

Updated at : 14 Feb 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
पछुआ हवा के आफत से किसान आहत

पछुआ हवा के आफत से किसान आहत

विज्ञापन

मेदनीचौकी. प्रखंड के टाल क्षेत्र में बीते दिनों से पछुआ हवा के चलने से गेहूं की फसल पर आफत मंडरा रहा है. इससे किसान आहत हो रहे हैं. कई किसानों ने बताया कि अगंतर बोआई वाला गेहूं की फसल में बाली निकल गयी है. पछुआ हवा के झोंके से पटवन किया हुआ गेहूं के पौधे के जड़ हिलने से गेहूं के पौधे में बन रहे दाने को नुकसान हो सकता है. जिससे उपज दर पर असर पड़ेगा और औसतन उपज में कमी आ सकती है. कुछ यही हाल पिछात बोआई की गई गेहूं के फसल का भी है. वहीं पछुआ हवा के चलने से खेतों की नमी भी जल्द सूख रहा है, जो पिछात गेहूं को और अधिक नुकसान करने की बात कही जा रही है. जबकि अब ज्यादातर किसान मंहगे दर पर हाइब्रिड बीज का उपयोग करते हैं. जिसमें प्रति एकड़ काफी बजट की लागत लगती है. फसल की इस स्थिति से किसानों में निराशा छाया हुआ है, जिससे किसान काफी आहत हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन