ePaper

सम्मान समारोह आयोजित कर बीएओ को दी गयी विदाई

Updated at : 03 Jul 2024 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
सम्मान समारोह आयोजित कर बीएओ को दी गयी विदाई

प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में बुधवार को बीएओ अरविंद कुमार को स्थानांतरण होने के कारण सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी.

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में बुधवार को बीएओ अरविंद कुमार को स्थानांतरण होने के कारण सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. मौके पर उपस्थित बीडीओ विभु विवेक ने बीएओ अरविंद कुमार को विदाई देते हुए कहा कि इनका स्थानांतरण अनुसंधान सहायक कार्यालय उप निदेशक बी विश्लेषण बिहार पटना में गया है. वहीं इधर, हलसी बीएओ के रूप में अभय कुमार का पदस्थापन हुआ है. मौके पर उपस्थित हलसी को-ऑर्डिनेटर श्याम कुमार, धीरा के को-ऑर्डिनेटर निरंजन कुमार, सिरखिंडी पंचायत कोऑर्डिनेटर अमित कुमार, मोहद्दीनगर पंचायत कोऑर्डिनेटर ललन कुमार, लेखपाल पंकज कुमार, कृषि डाटा ऑपरेटर आकाश सक्सेना एवं बीज विक्रेता खाद विक्रेताओं के द्वारा स्थानांतरित हुए बीएओ श्री कुमार को विभिन्न प्रकार के उपहारों के साथ सम्मानित कर उन्हें विदाई दी. मौके पर बीएओ श्री कुमार ने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है. एक निश्चित समय के बाद स्थानांतरण होना ही है. हलसी में कार्य करते हुए उन्हें काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. जिसे वे भुला नहीं पायेंगे. उन्होंने हलसी के लोगों के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग उन्हें हमेशा याद आते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन