सेवानिवृत होने पर कार्यपालक दंडाधिकारी को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत होने पर कार्यपालक दंडाधिकारी को दी विदाई

सेवानिवृत होने पर कार्यपालक दंडाधिकारी को दी विदाई

विज्ञापन

सेवानिवृति पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

लखीसराय. अनुमंडल कार्यालय, लखीसराय अंतर्गत कार्यरत कार्यपालक दंडाधिकारी कमला कुमारी शनिवार को अपने सफल कार्यकाल के साथ सेवानिवृत हो गयीं. उनके कार्यकाल के अंतिम दिन अनुमंडल सभागार उनके लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान अनुमंडल में कार्यरत कर्मियों ने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें विभिन्न प्रकार के सामानों के साथ विदाई दी. इस दौरान एसडीओ प्रभाकर कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी एवं अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर में कहा की इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा. सेवानिवृति के समय हीं इनको पेंशन आदेश दे दिया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन