ePaper

हिंदी व संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ 18वीं प्री बोर्ड परीक्षा शुरू

Updated at : 01 Dec 2024 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदी व संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ 18वीं प्री बोर्ड परीक्षा शुरू

18वीं प्री बोर्ड परीक्षा जिले एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित सात परीक्षा केंद्रों में रविवार को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई.

विज्ञापन

बड़हिया. जिले की चर्चित व प्रमाणिक शैक्षणिक संस्था प्रतिभा चयन एकता मंच द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए लगातार 18वें वर्ष आयोजित 18वीं प्री बोर्ड परीक्षा जिले एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित सात परीक्षा केंद्रों में रविवार को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई. पहले दिन कक्षा दशम की हिंदी एवं संस्कृत तथा इंटरमीडिएट की भौतिकी एवं रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की परीक्षा की तर्ज पर छात्र-छात्राओं ने 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर तथा 50 प्रतिशत विषयनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा उत्तर पुस्तिका के माध्यम से दी गयी. जिसमें कुल 442 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. बड़हिया नगर परिषद लोहिया चौक स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय बड़हिया में केंद्राधीक्षक सह मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्रवण कुमार एवं मंच के उपाध्यक्ष डॉ रामप्रवेश सिंह व संयुक्त सचिव हेमलता कुमारी झा की देखरेख में 92, कोठारी चौक स्थित शिव गुरु कंप्यूटर सेंटर में निदेशक उमाशंकर सिंह एवं मंच के कोषाध्यक्ष श्याम कुमार की निगरानी में 30, रामगढ़ चौक प्रखंड के उच्च विद्यालय महसौरा में शिक्षक रंजीत कुमार अनुज की देखरेख में 26, सूर्यगढ़ा प्रखंड के रामपुर में सत्यम शिवम कोचिंग में आकाश कुमार एवं अभिमन्यु कुमार की निगरानी में 16, कजरा थाना अंतर्गत संत माइकल एकेडमी कजरा में मंच के सह प्रभारी नियंत्रण प्रिंस कुमार एवं मंच के कजरा अंचल अध्यक्ष पवन कुमार की 68, मदनपुर कजरा स्थित दी एलाइट कोचिंग सेंटर में निदेशक अमरकांत एवं सौरभ कुमार की देखरेख में 59 तथा मुंगेर जिले के फरदा स्थित अनन्या क्लासेज में मंच के सचिव पीयूष कुमार झा एवं मंच के मुंगेर जिलाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा की देखरेख में 151 छात्र-छात्राओं ने प्रथम पाली में हिंदी एवं भौतिकी तथा द्वितीय पाली में संस्कृत एवं रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा दी. इस संबंध में मंच के अध्यक्ष डॉ रामरूप दास एवं सचिव पीयूष कुमार झा ने बताया कि मंच द्वारा विगत 18 वर्षों से क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने के लिए मॉडल परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों की कमजोरियों से उन्हें अवगत कराना ताकि छात्र समय रहते अपनी गलती को सुधार मुख्य परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें. परीक्षा के सफल संचालन में यश भारद्वाज, परमानंद सिंह, बमबम कुमार, विश्वजीत, गोरेलाल, सौरभ कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अवनीत कुमार, खुशी कुमारी, आयुषी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. आगामी आठ दिसंबर को मैट्रिक की गणित एवं विज्ञान तथा इंटरमीडिएट की अंग्रेजी व हिंदी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन