संगठन सृजन साथी जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस की मजबूती पर दिया जोर
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

संगठन सृजन साथी जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस की मजबूती पर दिया जोर
विज्ञापन
प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ‘सृजन साथी जनसंपर्क अभियान’ को लेकर की गयी बैठक
बड़हिया. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को ‘सृजन साथी जनसंपर्क अभियान’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक का आयोजन बड़हिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से की गयी. इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने व आम जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई. बैठक में अभियान के पर्यवेक्षक मनोज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे. जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह ने की. मौके पर ज्ञान गौरव सिंह ने कहा कि ‘सृजन साथी जनसंपर्क अभियान’ इंडियन नेशनल कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें. संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनायें. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है. ऐसे में सभी को मिलकर संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाना होगा. बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने व जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर संजीव कुमार सिंह, सोनू कुमार, विकास कुमार, अशोक सिंह, अनिल कुमार सिंह, अरविंद कुमार, सुविन शर्मा, अर्जुन सिंह, राजकुमार पासवान, चुन्नु सिंह, अमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










