विद्युत विभाग की टीम ने की छापेमारी, चार लोग धराये

विद्युत विभाग की टीम ने पीरीबाजार थाना क्षेत्र के खुद्दीवन गांव में शनिवार को विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी की.
सूर्यगढ़ा. विद्युत विभाग की टीम ने पीरीबाजार थाना क्षेत्र के खुद्दीवन गांव में शनिवार को विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी की. यहां चार लोग चोरी से विद्युत का उपयोग करते पाये गये. मामले को लेकर कनीय अभियंता रोहित कुमार के द्वारा पीरीबाजार थाने में कांड संख्या 110/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. खुद्दीवन गांव में स्व संजय कुमार यादव की पत्नी प्रमिला देवी द्वारा मीटर से बायपास कर चोरी से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. इससे साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 8826 रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया गया है. टीम द्वारा इसी गांव में गोवर्धन यादव के पुत्र अशोक यादव के घर छापेमारी किया गया. यहां टोका फंसाकर घर में विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. इससे विद्युत कंपनी को 34 हजार 431 रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया गया. टीम द्वारा इसी गांव में स्व गोवर्धन यादव के पुत्र सुधीर यादव के घर छापेमारी की. यहां भी टोक फंसाकर घर में विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. इससे विद्युत कंपनी को 8967 रुपये की आर्थिक स्थिति का अनुमान लगाया गया. टीम द्वारा इसी गांव में स्व भोला यादव के पुत्र महेश यादव के घर छापेमारी की गयी. इनके द्वारा भी टोका फंसाकर अपने घर में विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. इससे विद्युत कंपनी को 11 हजार 485 रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




