राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर होगी दक्षता परीक्षा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर होगी दक्षता परीक्षा
बालिका विद्यापीठ में होगा आयोजन
पीयूष झा बनाये गये नोडल शिक्षक
लखीसराय. जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. डीएम मिथिलेश मिश्र ने डीइओ यदुवंश राम को विज्ञान दक्षता परीक्षा में जिले सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश जारी किया है. डीएम ने विज्ञान दक्षता परीक्षा के सफल संचालन के लिए उमवि फदरपुर के शिक्षक पीयूष कुमार झा को नोडल शिक्षक नामित किया है. नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कहा, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान दक्षता परीक्षा का आयोजन होगा. कक्षा छह, सात, आठ, नौ एवं 11वीं के छात्र-छात्राएं शामिल होगी. दक्षता परीक्षा का आयोजन कक्षा वार किया जायेगा. सौ वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा एनसीईआरटी व एससीईआरटी की पुस्तक पर आधारित होगी. परीक्षा के सफल संचालन के लिए पांच विज्ञान शिक्षकों की टीम विशेषज्ञ की भूमिका में रहेंगे. परीक्षा के पंजीयन के लिए विहित प्रपत्र में नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा के वाट्सएप नंबर 6200024787 पर सूचना प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है. पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










