भवानीपुर गांव से शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रखंड मानिकपुर थाना की पुलिस ने सलेमपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक भवानीपुर गांव से एक व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार कर बुधवार को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है
सूर्यगढ़ा. प्रखंड मानिकपुर थाना की पुलिस ने सलेमपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक भवानीपुर गांव से एक व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार कर बुधवार को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में भवानीपुर गांव के रहने वाले राजू तांती के पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को संध्या गस्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि भवानीपुर गांव में एक व्यक्ति नशे की हालत में हो हंगामा कर रहा है. सूचना मिलने के पश्चात एएसआई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस मंगलवार अपराह्न साढ़े सात बजे भवानीपुर गांव पहुंची और यहां से शराबी को कब्जे में ले लिया. मेडिकल जांच में उसके द्वारा नशा सेवन करने की पुष्टि हुई. इसके बाद शराबी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. मानिकपुर थाना में कांड संख्या 14/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










