किऊल रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड का शुल्क बढ़ाने का चालकों ने किया विरोध
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

किऊल रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड का शुल्क बढ़ाने का चालकों ने किया विरोध
विज्ञापन
तीन घंटे तक किऊल स्टेशन व गढ़ी बिशनपुर चौक के बीच ऑटो परिचालन रहा बंद
स्टैंड संचालक व ऑटो चालकों के बीच वार्ता के बाद पुराने शुल्क को लागू रहने की सहमति के बाद शुरू हुआ परिचालन
लखीसराय. एनएच 80 स्थित गढ़ी बिशनपुर चौक से किऊल रेलवे स्टेशन आने जाने वाली ई-रिक्शा एवं ऑटो चालक किऊल स्टेशन के स्टैंड का शुल्क बढ़ा देने के कारण मंगलवार की सुबह विरोध में हड़ताल पर चले गये थे. बताया जा रहा है कि वर्तमान में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक से 50 रुपये पूरे दिन का ऑटो स्टैंड शुल्क लिया जाता था. इसे बढ़ाकर 70 रुपये कर दिया गया था. ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों ने गढ़ी बिशनपुर चौक से किऊल रेलवे स्टेशन तक आना जाना बंद कर दिया. इससे किऊल रेलवे स्टेशन व गढ़ी बिशनपुर चौक पहुंचने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. तकरीबन तीन घंटे तक हड़ताल के बाद ऑटो स्टैंड के संचालक व ऑटो चालकों के बीच वार्ता हुई. पूर्व के बस स्टैंड शुल्क 50 रुपये लेने का ही निर्णय लिया. इसके बाद ई-रिक्शा व ऑटो चालकों ने हड़ताल समाप्त किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










