ट्रक को तिरपाल से ढकने में करंट लगने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रक को तिरपाल से ढकने में करंट लगने से चालक की मौत

ट्रक को तिरपाल से ढकने में करंट लगने से चालक की मौत

विज्ञापन

-बड़हिया के एनएच 80 पर प्रतापपुर गांव के समीप की घटना बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 80 पर प्रतापपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक ट्रक चालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत गोविंदपुर निवासी स्व अनूप यादव के 40 वर्षीय पुत्र विजय यादव बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय यादव ट्रक चलाकर अपनी जीविका चलाता था. इसी दौरान वह एनएच 80 पर प्रतापपुर गांव के समीप ट्रक खड़ा कर उसे तिरपाल से ढक रहा था. इस दौरान वह ट्रक के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तार की चपेट में आ गया. इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. इधर घटना के सूचना मिलने के बाद बड़हिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन