ePaper

लग्जरी वाहन से 79 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

Updated at : 08 Aug 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
लग्जरी वाहन से 79 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय-जमुई बॉर्डर नोनगढ़ चेक पोस्ट के निकट सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से विदेशी शराब बरामद किया.

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय-जमुई बॉर्डर नोनगढ़ चेक पोस्ट के निकट सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से विदेशी शराब बरामद किया. जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग अभियान चला रहे तेतरहाट थाना के पीटीसी सूर्यनारायण यादव अपने दलबल के साथ दर्जनों वाहन के कागजात हेलमेट सीट बेल्ट आदि की जांच पड़ताल किया. इसी दौरान एक लक्जरी वाहन के जांच के क्रम में 79 लीटर अंग्रेजी शराब एवं कैन बियर गाड़ी से बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया जबकि वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि जमुई की ओर से आ रहे लाल रंग की लग्जरी वाहन से विदेशी शराब बरामद किया गया, जिससे जब्त करते हुए वाहन चालक झारखंड राज्य के गिरिडीह के मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र मोहम्मद सामफराज को गिरफ्तार किया गया, जिस पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दी गयी..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन