निरीक्षण के दौरान शिक्षक बने डीपीओ, बच्चों को पढ़ाया अंग्रेजी पाठ
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान शिक्षक बने डीपीओ, बच्चों को पढ़ाया अंग्रेजी पाठ
विज्ञापन
रामगढ़ चौक के विद्यालय में निरीक्षण के दौरान 15 मिनट तक कक्षा संभाली, छात्रों के सवालों का भी दिया जवाब
लखीसराय. शिक्षा विभाग के डीपीओ एसएसए दुर्गा यादव ने मंगलवार को रामगढ़ चौक प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जब वे उच्च माध्यमिक विद्यालय परसावां पहुंचे, तो उनका अलग ही रूप देखने को मिला. विद्यालय में कक्षा नौ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभायी व बच्चों को अंग्रेजी विषय पढ़ाने लगे. करीब 15 मिनट तक उन्होंने छात्रों को पढ़ाया व विषय से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया. इस दौरान बच्चों ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सहज और सरल तरीके से उत्तर दिया. डीपीओ के इस पहल से छात्रों में उत्साह देखा गया. बच्चों ने भी रुचि के साथ पढ़ाई में भाग लिया. मौके पर मौजूद शिक्षकों ने भी इसे प्रेरणादायक पहल बताया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक मुरारी कुमार, कुंदन कुमार के साथ डीपीओ कार्यालय के कार्यपालक सहायक सौरव कुमार भी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










