डीएम ने बैठक कर ली योजनाओं की जानकारी

Updated at : 30 Jan 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने बैठक कर ली योजनाओं की जानकारी

डीएम ने बैठक कर ली योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में गुरुवार को पंचायत के विकास में गति लाने को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में सभी बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ, मुखिया पंचायत सचिव आदि को दिशा निर्देश दिया गया. इसके साथ ही पंचायत में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. पंचायत में पीएम आवास, सोलर स्ट्रीट, खेल मैदान, स्वच्छता, पंचायत सरकार भवन 15वीं व 16वीं वित्त आयोग की राशि से विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में कहा गया सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को अंतिम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रखंड एवं अंचल की टीम द्वारा विकास कार्य को गति में तेजी लायें. सभी बीडीओ, सीओ अपने कर्मियों के साथ बैठक आहूत कर उनके कार्यों की समीक्षा करें एवं आने वाली समस्या को निराकरण करने की कोशिश करें. बैठक में कहा गया विकास कार्य में और भी तेजी लाने की जरूरत है. साथ ही अधूरे कार्य को पूरा करने की जल्द से जल्द पूरा करें. मौके पर डीडीसी सुमित कुमार, डीइओ यदुवंश कुमार, वरीय उप समाहर्ता शशांक कुमार, आईसीडीएस डीपीओ वंदना कुमारी, कला संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, डीपीआरओ विनोद प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन