डीएम ने प्रखंड व अंचल कार्यालय के लिए जमीन का किया निरीक्षण

Updated at : 06 Mar 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने प्रखंड व अंचल कार्यालय के लिए जमीन का किया निरीक्षण

डीएम ने प्रखंड व अंचल कार्यालय के लिए जमीन का किया निरीक्षण

विज्ञापन

लखीसराय. डीएम मिथिलेश मिश्र ने गुरुवार को चानन प्रखंड एवं अंचल भवन निर्माण को लेकर चानन पूर्व में संचालित होने वाले प्रखंड कार्यालय खंडहर भवन का जायजा लिया. जहां प्रखंड व अंचल भवन निर्माण होना है. उसका स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा अंचलाधिकारी रवि कुमार से जमीन के आंकड़ों की मांग की. सीओ रवि कुमार द्वारा जमीन का खाता खसरा दिया गया. दोनों भवन निर्माण के लिए तीन एकड़ 13 डिसमिल जमीन उपलब्ध करायी गयी. लोगों के द्वारा बताया गया कि पूर्व में इसी भवन में प्रखंड कार्यालय को चलाया जा रहा था. बाद मे यहां हटाकर ई-किसान भवन ले जाया गया. जिसके बाद ई-किसान भवन पहुंचे जहां प्रखंड कार्यालय चल रहा है. वहां प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव द्वारा डीएम मिथिलेश मिश्र, डीडीसी सुमित कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, डीसीएलआर सीतू शर्मा को गुलदस्ता एवं चादर देकर सम्मानित किया गया. डीएम द्वारा प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण के दौरान बीडीओ प्रिया कुमारी एवं सीओ रवि कुमार को कई दिशा-निर्देश दिये गये. इसके बाद बन्नूबगीचा में जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया गया. बाद में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 30 करोड़ 74 लाख लागत से स्वीकृत प्रखंड एवं अंचल एवं आवासीय परिसर निर्माण को लेकर प्रस्तावित भूमिका निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि चानन में दो स्थानों पर ईटौन एवं बन्नूबगीचा में भूमि उपलब्धता को लेकर प्रस्ताव मिला है. उन्होंने कहा कि प्रखंड से अंचल कार्यालय भवन निर्माण को लेकर वैसे जगहों का चयन किया जायेगा जहां आम जनता के आने जाने, सुरक्षा तथा अधिकारियों को सूचना, संपर्क सुविधाएं हो. इसके बाद उपयुक्त भूमि का चयन कर चिन्हित भूमि का अभिलेख विभाग को भेजा जायेगा, ताकि भवन निर्माण का कार्य शुरू किया जा सके. अतिक्रमण पर पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई व्यक्ति सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया है वह गलत है. ऐसा अगर किया है तो अतिक्रमण खुद हटा ले. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं करेंगे तो प्रशासन के द्वारा हटा दिया जायेगा. जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे व्यक्ति जिनके पास जमीन नहीं है और भूल बस घर बना लिए हैं, उन्हें दूसरे जगह जमीन उपलब्ध कराकर शिफ्ट किया जायेगा. जिस दिन प्रशासन की नजर पड़ गयी तो अतिक्रमण मुक्त करा दिया जायेगा. इस दौरान पचाम, घोसीकुंडी सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया गया. इससे पूर्व रामपुर गांव के ग्रामीण सुरेंद्र सिंह देबू सिंह तथा विनय सिन्हा द्वारा प्रखंड एवं अंचल भवन निर्माण को लेकर जमीन का सारा दस्तावेज डीएम को दिया गया, ताकि रामपुर हौदा पर बनाया जाय. मौके पर बीडीओ प्रिया कुमारी, प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी मोनिका सिन्हा, सीओ रवि कुमार, प्रोग्राम पदाधिकारी विनोद कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बजरंगी साव, पंचायत समिति सदस्य राजाराम यादव पंसस प्रतिनिधि महानंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन