प्रमंडलीय आयुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.
लखीसराय. प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इससे पूर्व उनको अतिथि गृह के प्रांगण उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा गॉड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. जिसके बाद आयुक्त संजय कुमार सिंह, डीएम रजनीकांत, सीएस डॉ बीपी सिन्हा, एसडीओ चंदन कुमार, अस्पताल प्रबंधक नंद किशोर भारती के साथ सभी विभाग का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के एसएनसीयू की व्यवस्था को देखकर उन्हें अच्छा लगा. पूर्व के दिनों के मुकाबले इन दोनों एसएनसीयू में बच्चों की संख्या बढ़ी है. उन्होंने कहा कि काफी बच्चे इलाज के लिए नंबर में लगे हुए हैं. जिन बच्चों का इलाज कर दिया गया है, उन्हें निकालकर दूसरे प्रतीक्षारत बच्चों को भर्ती कराकर उसका इलाज करायें. उन्होंने कहा कि आईसीडी की व्यवस्था भी अच्छी कर दी गयी है. प्रमंडल का यह पहला सदर अस्पताल है. जिसमें 363 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है. जो कि राज्य में गिने चुने सदर अस्पताल में ऐसी मात्रा में दवा उपलब्ध होती है. उन्होंने कहा कि डायलिसिस विभाग का एसी खराब है. इस विभाग को चुस्त दुरुस्त करने के लिए विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त ने सदर अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था को ठीक करने पर विचार-विमर्श करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में आरओ का पानी भी उपलब्ध है. सीएस डॉ बीपी सिंह को आर ओ के पानी का जांच करने का दिशा निर्देश दिया गया है. स्वच्छता की कमी को दूर करने के लिए सदर अस्पताल के प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व दिन के मुकाबले इस समय सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है. इससे जाहिर होता है कि लोगों को सदर अस्पताल में विश्वास जमता जा रहा है. उन्होंने मीडिया एवं स्थानीय लोगों से आह्वान किया है कि सदर अस्पताल में किसी भी तरह की समस्या आने से इसकी सूचना जिलाधिकारी या उन तक पहुंचा सकते हैं. समस्या का निदान कराया जायेगा. ब्लड बैंक को लेकर उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में ब्लड की मात्रा पर्याप्त है, लेकिन और भी ब्लड संग्रह करने की जरूरत है. बल्ड संग्रह करने के लिए भी उनके द्वारा स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सक कर्मी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




