ePaper

जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद महाकुंभ का होगा आगाज

Updated at : 01 Sep 2024 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद महाकुंभ का होगा आगाज

दो सितंबर सोमवार से प्रारंभ जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को नियमबद्ध तरीके से सफल बनाने को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

लखीसराय. दो सितंबर सोमवार से प्रारंभ जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को नियमबद्ध तरीके से सफल बनाने को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता समारोह का शुभारंभ जिला समाहरणालय के निकट अवस्थित गांधी मैदान में प्रभारी डीएम सह एडीएम सुधांशु शेखर द्वारा किया जायेगा. कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन के अनुसार उद्घाटन समारोह के उपरांत गांधी मैदान, खेल भवन एवं इंडोर स्टेडियम में पहले दिन छह तरह की युवक-युवती की अलग-अलग खेल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. शारीरिक शिक्षक सुशांत कुमार के साथ खेल पदाधिकारी ने इस संबंध में बताया कि जिले के साथ राज्य में खेल को बढ़ावा देने की सरकार की मंशा को साकार करना हमारी प्राथमिकता है. खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सौजन्य से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने इस खेल महाकुंभ का समापन चार सितंबर को उत्सवी माहौल में किये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें वर्ग छह से बारह तक के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के बालक-बालिका भाग लेंगे और अपना जौहर दिखायेंगे. इस बार कुल 15 विधा के खेल होंगे. जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, कराटे, बुशू, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, शतरंज, बास्केटबॉल, खो-खो, बॉक्सिंग आदि शामिल हैं. जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन दो सितंबर को एथलेटिक्स, कबड्डी, विभिन्न तरह के दौड़, कराटे, ताइक्वांडो, वुशू खेल का आयोजन किया जायेगा. उद्घाटन समारोह दो सितंबर सुबह के 10 बजे के आसपास गांधी मैदान में ही आयोजित की जायेगी. जिसमें विशिष्ट अतिथि के साथ-साथ जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे. प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 32 शारीरिक शिक्षकों की सहायता ली जायेगी.

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि छठी वर्ग से 12वीं वर्ग तक के केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय को छोड़कर जिले भर के स्कूल, कॉलेज के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे. खेल विभाग द्वारा मिले निर्देश के अनुसार इस जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में छठी से 12वीं तक जिले के सभी सरकारी विद्यालयों, निजी विद्यालय व महाविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत बालक-बालिका भाग ले सकते हैं. अंडर 14, 17 व अंडर-19 आयु वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र की गणना 31 दिसंबर 2024 के आधार पर की जायेगी. प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखीसराय का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. वहीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की तरफ से भाग लेने का मौका मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन