सीएम की प्रगति यात्रा की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन

Updated at : 28 Jan 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम की प्रगति यात्रा की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन

सीएम की प्रगति यात्रा की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन

विज्ञापन

लखीसराय. प्रगति यात्रा को लेकर आगामी आठ फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लखीसराय आयेंगे, सीएम के आगमन की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रोडमैप तैयार किया जा रहा रहा है. जिसके आधार पर तैयारी की जा रही है. डीएम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक धाम के साथ-साथ बालगुदर स्थित संग्रहालय व संग्रहालय के निकट खेल मैदान का निरीक्षण करेंगे. जबकि शिव गंगा निर्माण का शिलान्यास भी कर सकते हैं. जिसके बाद समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिले में संचालित विकास योजनाओं को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे. सीएम के अशोक धाम स्थित शिव गंगा के शिलान्यास करने की योजना को लेकर अशोक धाम मुख्य सड़क से शिव गंगा तक पहुंच पथ बनाया जा रहा है, जिस पर मोरंग बिछाकर कालीकरण किया जायेगा.

डीएम-एसपी ने टीम के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

लखीसराय. प्रगति यात्रा को लेकर मंगलवार को डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, डीटीओ मुकुल पंकज मणि, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस वंदना पाण्डेय, सीनियर डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार, राहुल कुमार, एसडीओ चंदन कुमार समेत अधिकारियों की टीम द्वारा बालगुदर में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान संग्रहालय भवन, पंचायत सरकार भवन में निर्माण हो रही चहारदीवारी, पक्की सड़क आदि का निरीक्षण किया. इसके साथ ही प्रशासनिक टीम के द्वारा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जायजा लिया. साथ ही टीम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने आपसी चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी दृष्टिकोण से कमियों को दूर करने की बात कही. वहीं कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, शौचालय एवं साफ सफाई की जिम्मेवारी संबंधित अधिकारियों को दी गयी. सीएम प्रगति यात्रा के दौरान पंचायत सरकार भवन, संग्रहालय के निरीक्षण होने की संभावना के मद्देनजर भी अधिकारियों की टीम के द्वारा भी निरीक्षण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन