स्कूलों में किया गया स्कूल बैग का वितरण

स्कूलों में किया गया स्कूल बैग का वितरण
बड़हिया. गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यूनिसेड संस्था के सहयोग व क्षेत्रीय विधायक सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सौजन्य से शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुधारण के लिए निवारण नवाचार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शिक्षांचल अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में वर्ग एक से पांचवीं तक के बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया. स्कूल बैग वितरण का कार्यक्रम भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में बड़हिया प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में किया गया. मौके पर गेल इंडिया के यूनिसेड कोडिनेटर यूपी बरेली के धीरज कुमार ने बताया कि प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहरा, प्राथमिक विद्यालय तहदिया, कन्या प्राथमिक विद्यालय डुमरी, मध्य विद्यालय डुमरी, मध्य विद्यालय गंगासराय, प्राथमिक विद्यालय उतरटोला गंगासराय, प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला गंगासराय, अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर, मध्य विद्यालय डुमरी, संबलगढ़, दरियापुर सहित कई विद्यालयों में वर्ग एक से पांच तक के विद्यार्थियों के बीच का वितरण किया गया. प्रधानाध्यापक अजित कुमार, प्रमोद कुमार पांडेय, शैलेंद्र प्रसाद पटेल, रेखा कुमारी, नीतू कुमारी, मृदुला कुमारी, नीलम कुमारी, मुन्नी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




