राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक में एनडीए सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

Updated at : 15 Feb 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक में एनडीए सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

एनडीए के जिला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर शनिवार को जिले के हलसी, रामगढ़ चौक व चानन प्रखंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक की गयी.

विज्ञापन

18 फरवरी को केआरके मैदान में होगा एनडीए का सम्मेलन

लखीसराय. आगामी 18 फरवरी को शहर के केआरके मैदान में आहुत एनडीए के जिला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर शनिवार को जिले के हलसी, रामगढ़ चौक व चानन प्रखंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक की गयी. जहां सभी बैठकों में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा उपस्थित हुए. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 18 फरवरी को एनडीए गठबंधन का जिला सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में केआरके मैदान पहुंचे. उन्होंने कहा कि बैठक में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी सहित एनडीए घटक दल के प्रदेश स्तरीय कई नेता मौजूद रहेंगे. मौके पर उपस्थित युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल, युवा अध्यक्ष अजय पटेल, हलसी प्रखंड के अध्यक्ष राजेंद्र महतो, चानन प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार, प्रवीण कुमार, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, पवन कुशवाहा, कन्हैया मांझी, डॉ धर्मेंद्र कुमार, साधु शरण सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन