ePaper

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा

Updated at : 12 Jun 2024 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा

13 जुलाई को आयोजित होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठकों का दौर युद्ध स्तर पर जारी है.

विज्ञापन

लखीसराय. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नयी दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा) पटना के निर्देशानुसार आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठकों का दौर युद्ध स्तर पर जारी है. इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में जिलेभर के बैंक प्रबंधकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा एवं संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजू कुमार ने की. बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बैंक से संबंधित कर्ज के बारे में अधिक से अधिक मामलों का निबटारा किया जाय एवं इसके लिए धारक को नोटिस निर्गत किया जाय ताकि वह समय रहते धन की व्यवस्था कर लोक अदालत का लाभ ले सकें एवं ऋण मुक्त हो सके. ज्ञात होकर बैठक की कड़ी में गत 11 जून को भी जिले के सभी थाना के थानाध्यक्ष एवं प्रशासनिक पदाधिकारी गण के साथ बैठक की गयी थी, जिसमें लोक अदालत की सफलता को लेकर युद्धस्तर पर कार्य करने की बात कही गयी एवं व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का भी सख्त निर्देश दिया गया. बैठक में एलडीएम पंजाब नेशनल बैंक लखीसराय, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लखीसराय के शाखा प्रबंधक मुख्य रूप से उपस्थित थे. उपरोक्त सारी बातों की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के रिटेनर अधिवक्ता सितेश सुधांशु ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन