किऊल नदी किनारे गड्ढे में डूब कर दिव्यांग बालक की मौत

किऊल नदी किनारे गड्ढे में डूब कर दिव्यांग बालक की मौत
-पिछले तीन दिनों से लापता था दिव्यांग बालक
-सुबह परिजनों को मिली बालक के शव सूचना
-पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, प्राथमिकी दर्ज
लखीसराय. जिले के किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित किऊल नदी के किनारे एक बड़े गड्ढे में एक दिव्यांग बालक की डूबकर मौत हो गयी. वृंदावन निवासी जनार्दन बिंद के 12 वर्षीय पुत्र व दिव्यांग बेचन कुमार पिछले 27 फरवरी से लापता था. बुधवार को किऊल नदी किनारे एक बड़े गड्ढे में ग्रामीण ने उसके चचेरे भाई देव कुमार को सूचना दी गड्ढे में एक बालक का सिर दिखायी दे रहा है. घटनास्थल पर जब परिजन पहुंचे तो बालक को गड्ढे से निकाल कर देखा तो वह बेचन कुमार ही था. नाक से खून निकला हुआ था एवं वह मृत अवस्था में था. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना किऊल थाना की पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को घर तक पहुंचाकर उसके पिता जनार्दन बिंद के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. किऊल थानाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बालक के लापता होने की उसके परिजन के द्वारा दिया गया था. बुधवार को बेचन की शव किऊल नदी में होने की खबर मिली. कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया एवं परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




