मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी डुबकी
Updated at : 29 Jan 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी डुबकी
विज्ञापन
बुधवार को बड़हिया कॉलेज घाट पर श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़
बड़हिया. मौनी अमावस्या मौके पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने बड़हिया कॉलेज गंगा घाट में डुबकी लगाकर मां जगदंबा मंदिर और त्रिरपुरेश्वर महादेव मंदिर, काली मंदिर सहित बड़हिया प्रखंड स्थित कई मंदिर में पूजा अर्चना की. वहीं इस दौरान दान करने वालों की भीड़ लगी रही. मौनी अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद शिव मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक किया. मौके पर ब्राह्मणों और गरीबों को तिल, फल आदि का दान किया. जो लोग नदियों में स्नान नहीं कर पाये उन्होंने घर में ही पानी में गंगाजल और तिल डाल कर मौन व्रत धारण कर स्नान किया. बाद में मंदिरों में जाकर पूजा की. बड़हिया स्थित जगदंबा मंदिर समेत सभी शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. लोगों ने मंदिरों में जाकर श्रद्धापूर्वक दान भी किया. मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान मनु का जन्म हुआ था. इसी लिए अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है और सुबह में मौन धारण कर स्नान करने से पुण्य लाभ होता है. इसी परंपरा को निभाते हुए आज भी लोग मौन धारण कर पवित्र जल में स्नान कर पूजा अर्चना का दान दक्षिणा देते हैं.–
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




