एकलव्य आवासीय विद्यालय के लिए चयनित स्थल का डीसीएलआर ने किया निरीक्षण

एकलव्य आवासीय विद्यालय के लिए चयनित स्थल का डीसीएलआर ने किया निरीक्षण
पीरीबाजार. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरियारपुर पंचायत में पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार के पहल पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण को लेकर भूमि सुधार उप-समाहर्ता (डीसीएलआर) सीतू शर्मा ने भूमि का निरीक्षण किया. बता दें कि सरकार के द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाने की कवायद तेज कर दी है. डीसीएनआर सीतू शर्मा को पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने निरीक्षण के समय उक्त भूमि को लेकर कहा कि यह भूमि एकलव्य आवासीय विद्यालय के लिए काफी अच्छा है. साथ ही रेल सह सड़क दोनों से काफी निकटतम भी हैं. उक्त भूमि पर विद्यालय का निर्माण होने से आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के साथ-साथ बाहर के छात्र छात्राओं को काफी सहूलियत होगी. साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा. मौके पर बरियारपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक राज उर्फ चुन्नू, कर्मचारी विवेक कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










