स्ट्रीट लाइट नहीं रहने के कारण मोहल्ले में छाया रहता है अंधेरा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2024 10:48 PM
शहर के विद्यापीठ चौक स्थित वार्ड नंबर दो, तीन, चार एवं पांच में स्ट्रीट लाइट नहीं रहने के कारण मोहल्ले में अंधेरा छाया रहता है.
लखीसराय. शहर के विद्यापीठ चौक स्थित वार्ड नंबर दो, तीन, चार एवं पांच में स्ट्रीट लाइट नहीं रहने के कारण मोहल्ले में अंधेरा छाया रहता है. वार्ड नंबर चार के राजेश कुमार गुप्ता, पिंटू श्रीवास्तव उमेश श्रीवास्तव समेत कई लोगों ने बताया कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं रहने के कारण अंधेरा छाया रहता है. शाम ढलते ही चारों ओर अंधेरा छाया रहता है. वार्ड पार्षद को कई बार स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कहा गया है, लेकिन कहीं भी लाइट की व्यवस्था नहीं की गयी है. इस संबंध में वार्ड नंबर तीन के वार्ड प्रतिनिधि चंदन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो हीरा, वार्ड पार्षद सुनैना देवी ने बताया कि बोर्ड की बैठक में स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव लाया गया है, लेकिन स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कार्यालय द्वारा पहल नहीं की जा रही है. वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजीत राम ने बताया कि स्ट्रीट लाइट नहीं रहने के कारण शाम ढलते ही अंधेरा होने के कारण चोर उचक्के का डर लगा हुआ रहता है. इधर, नप ईओ अमित कुमार ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के आकलन को लेकर स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार, नप जेई जितेंद्र कुमार, बिजली विभाग के जेई पंकज कुमार, नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक मो शहरेयार की टीम बनाया गया. स्ट्रीट लाइट को लेकर ई-टेंडर की प्रक्रिया में है. 10 दिन के भीतर स्ट्रीट लाइट लगाना शुरू हो जायेगा. उन्होंने कहा कि शहर के 33 वार्ड में चार हजार स्ट्रीट लाइट्स लगाये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










