आठ अक्तूबर को गांधी मैदान में होगी डांडिया नाइट

आठ अक्तूबर को जिला समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित होने वाले डांडिया नाइट कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.
लखीसराय. आठ अक्तूबर को जिला समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित होने वाले डांडिया नाइट कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. डीएम मिथिलेश मिश्र ने शनिवार को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. डांडिया नाइट कार्यक्रम संध्या पांच बजे से शुरू होकर 8:30 बजे समाप्त हो जायेगी. कार्यक्रम में 20 निजी स्कूलों के बच्चे भाग लेने की संभावना है. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि उनके अनुरोध पर अब तक करीब 20 स्कूलों के प्रबंधकों ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की. वे अपने-अपने विद्यालय में प्रतिभागियों का चयन कर तैयारी एवं पूर्वाभ्यास करवा रहे हैं, कार्यक्रम स्थल निरीक्षण में एसोसिएशन के सचिव रंजन कुमार, सुनील शर्मा, अमरजीत कुमार एवं दिलीप कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




