मिट्टी जांच प्रयोगशाला में मिली त्रुटि को दूर करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित केवीके में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र का शनिवार को निरीक्षण किया

विज्ञापन

डिप्टी सीएम सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

हलसी.

प्रखंड मुख्यालय स्थित केवीके में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र का शनिवार को निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्र के प्रभारी वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभय मानकर ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस दौरान श्री सिन्हा ने कई विभाग का निरीक्षण किया. मौके पर उपस्थित विशेष वास्तु विशेषज्ञ गृह विज्ञान के डॉ रेणु कुमारी, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ विनोद कुमार सिंह, विशेष वास्तु विशेषज्ञ उद्यान डॉ सुनील कुमार सिंह आदि ने उनका भव्य स्वागत किया. निरीक्षण के क्रम में डिप्टी सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष, प्रशिक्षण सभागार, ट्रेनिंग हाल एवं मिट्टी जांच प्रयोगशाला इत्यादि का जांच की. मिट्टी जांच प्रयोगशाला की जांच के दौरान उन्हें त्रुटि दिखाई दी. जिसे लेकर उन्होंने वरीय पदाधिकारी को फटकार भी और जल्द से जल्द सुधार करने निर्देश दिया. डिप्टी सीएम ने कहा कि कृषि फार्म को नई तकनीक एवं नए आधुनिकीकरण के साथ बेहतर करने का एक माहौल खड़ा करेंगे. किसानों को प्रशिक्षण का और नौजवान किसानों को प्रेरणा प्राप्त करने का यह स्थल बनेगा. मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री राजीव रंजन उर्फ पप्पू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजय कुमार मनोहर, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता सोनू कुमार चंद्रवंशी, वर्तमान पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र महतो, पंकज कुमार, प्रकाश महतो व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता के साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन