निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण की सीओ से शिकायत

Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 06 Apr 2026 11:08 PM

विज्ञापन

निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण की सीओ से शिकायत

विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी मनोज कुमार सिंह ने दबंगों पर लगाया अवैध मिट्टी भराई और धमकी देने का आरोप

अदालत में लंबित है जमीन का मामला, फिर भी शुरू कर दिया गया निर्माण कार्य

बड़हिया. प्रखंड क्षेत्र के बड़हिया बहादुरपुर निवासी मनोज कुमार सिंह ने अपनी निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए अंचलाधिकारी (सीओ) से हस्तक्षेप की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गुहार लगायी है.

धमकी देकर जमीन पर कब्जे का प्रयास

पीड़ित मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनकी निजी केवाला जमीन (थाना नंबर 197, खाता संख्या 71, खेसरा संख्या 603 सहित, रकबा करीब छह डिसमिल) पर चार अप्रैल 2026 को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी भराई कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया. जब उन्होंने इस अवैध कार्य का विरोध किया, तो आरोपितों ने उन्हें डराने-धमकाने व जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने आशंका जतायी है कि उक्त लोग उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं व उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की फिराक में हैं.

न्यायालय में लंबित है मामला

आवेदन में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित जमीन का विवाद पूर्व से ही न्यायालय में लंबित है. इसके बावजूद दबंगों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. पीड़ित ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगायी जाय व संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय. इस मामले की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडलाधिकारी व बड़हिया अंचलाधिकारी को भी भेजी गयी है.बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल मौके पर चल रहे काम को रोकने का निर्देश दिया गया है. जांच के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAVIKANT SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन