सहकारिता जल जीवन हरियाली समेत अन्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक

जिला स्तर पर गठित समिति जिला सहकारी विकास समिति होती है.
-तालाब, आहार, कुआं, पईन आदि जल स्रोत का हो जीर्णोद्धार: डीएम
-वर्ष 2025 सहकारिता अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित
लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली, सहकारिता विभाग एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय की बैठक आयोजित की गयी. जल-जीवन-हरियाली अंतर्गत तालाब, पोखर, आहर, पइन, कुआं, चापाकल, सोख्ता के जीर्णोद्धार, शहरी क्षेत्र में जल संरचना का संरक्षण, छोटी-छोटी नदियों एवं पहाड़ी क्षेत्र में चेक डैम निर्माण, नये जल स्रोतों का सृजन, भवनों में छत वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, गहन पौधारोपण, टपकन सिंचाई, जैविक खेती आदि पर समीक्षा की गयी एवं आवश्यक निर्देश दिया गया. सहकारिता विभाग अंतर्गत डीएम द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के बारे में बताया गया. उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है. सहकारिता के कार्य के लिए विभिन्न स्तरों पर समितियां गठित हैं. जिला स्तर पर गठित समिति जिला सहकारी विकास समिति होती है. इसके अंतर्गत वार्षिक गतिविधि कैलेंडर सहित जिलास्तरीय रणनीतिक योजना विकसित करना, जमीनी स्तर के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योजना बनाना, प्रगति की निगरानी, प्रभाव का आकलन, मूल्यांकन इत्यादि प्रमुख हैं.उन्होंने बताया कि सहकारिता के गतिविधियों को बढ़ावा देना है, इसके लिए प्रत्येक विभाग को एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए. पांच से 10 लोगों का एक संगठन बनाकर जीविका के तर्ज पर सहकारिता के रूप में कार्य किया जा सकता है. बैठक में सहकारिता के लिए सुझाव दिया गया कि पंचायत स्तर पर ग्रामीण कृषक छोटे-छोटे समूह बनाकर मत्स्य पालन, पशुपालन, मुर्गी फॉर्म से अंडा उत्पादन, बांस का प्रोडक्ट, लकड़ी का प्रोडक्ट, हॉर्टिकल्चर इत्यादि कर सकते हैं. इसके बाद डीएम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, कृषि विभाग अंतर्गत कृषि टास्क फोर्स एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा किया गया. बैठक में एडीएम सुधांशु शेखर, डीडीसी सुमित कुमार, ओएसडी ओमप्रकाश सिंह, एसडीओ चंदन कुमार, डीसीएलआर सीतू शर्मा, सिविल सर्जन डॉ बीपी सिन्हा, जिला डीटीओ मुकुल पंकज मणि, डीआरडीए नीरज कुमार सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे.
————————————————————————————————————डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




