भारतीय भाषा समर कैंप में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
भारतीय भाषा समर कैंप में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

शिक्षांचल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप के तीसरे दिन शुक्रवार को बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला

विज्ञापन

बड़हिया शिक्षांचल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप के तीसरे दिन शुक्रवार को बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता पाठ एवं लघु नाट्य प्रस्तुति जैसी विविध गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. बच्चों ने पारंपरिक लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. वहीं खेल-खेल में भाषा सीखने की गतिविधियों ने विद्यार्थियों को काफी आकर्षित किया. विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजय कुमार ने बच्चों के बीच संवाद आधारित गतिविधियों का आयोजन कराया. उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली भाषा शैली एवं व्यवहारिक संवाद के महत्व को सरल तरीके से समझाया. वर्ग शिक्षिका रेखा कुमारी एवं सरोज भारती ने विद्यार्थियों को स्पष्ट उच्चारण, शुद्ध भाषा प्रयोग तथा प्रभावी संवाद की बारीकियों की जानकारी दी. शिक्षिकाओं ने कहा कि भाषा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि व्यवहारिक जीवन में सही तरीके से संवाद करना भी उतना ही आवश्यक है. पूर्व प्रधान शैलेंद्र पटेल ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भाषाई दक्षता, रचनात्मक सोच एवं संवाद कौशल का विकास करना है, ताकि वे भविष्य में अपनी बात प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सकें. मौके पर रिशु कुमारी, पल्लवी कुमारी, शुभम कुमार, भोला कुमार, सोनेलाल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभायी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन