बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jul 2024 9:59 PM
महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिपरिया दियारा में 100 दिन स्पेशल जागरूकता अभियान के तहत सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
पिपरिया. महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिपरिया दियारा में 100 दिन स्पेशल जागरूकता अभियान के तहत सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिलाओं व किशोरियों के लिए जिला में हब कार्यालय स्थापित किया गया है, ताकि सभी संचालित योजनाएं की जानकारी व लाभ महिलाओं एवं किशोरी लें सके. महिलाओं के लिए 181 टॉल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी गयी. सरकार द्वारा बच्चों व महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही है, जिसका लाभ लेकर महिला व किशोरी आगे बढ़ रही है. जिला समन्वयक एनएनएम मधुमाला कुमारी ने बताया कि बाल विवाह नहीं करना है, बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है, माहवारी के समय खानपान विशेष रूप से स्वच्छता का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी होता है ताकि इंफेक्शन व बिमारी से बचा जा सके. केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी ने बताया कि महिलाओं व किशोरी को हिंसा से डरना नहीं है, वन स्टॉप सेंटर में आकर हिंसा से संबंधित शिकायत दर्ज कर मदद लें सकते हैं. हिंसा से पीड़ित महिला व किशोरी के लिए वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध है. मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार, शिक्षक विक्रम कुमार, कृष्णा यादव, महेंद्र कुमार, कविता कुमारी, पूनम कुमारी के अलावा छात्रा मौसम, नंदिनी, शिवानी, करीना सहित दर्जनों छात्रा मौजू रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










