LAKHISARI : सड़क के उखड़े मैटल, दुर्घटना की संभावना

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :07 May 2026 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
LAKHISARI : सड़क के उखड़े मैटल, दुर्घटना की संभावना

एनएच 80 सड़क को जोड़ने वाली अवगिल - गरीबनगर सड़क पर पीचिंग का मैटल उखड़ जाने से उक्त मैटल पर फिसलन से वाहनों के आवागमन में दुर्घटना की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन

मेदनी चौकी (लखीसराय) से रंजीत शर्मा की रिपोर्ट :

एनएच 80 सड़क को जोड़ने वाली अवगिल – गरीबनगर सड़क पर पीचिंग का मैटल उखड़ जाने से उक्त मैटल पर फिसलन से वाहनों के आवागमन में दुर्घटना की संभावना बनी हुई है. दर्जनों राहगीरों ने सड़क के इस हाल पर शिकायत करते हुए बताया कि इस सड़क से नदी कान्ही के लगभग पचास हजार की आबादी उक्त सड़क से होते हुए को एनएच 80 सड़क से मुंगेर – भागलपुर व खगड़िया की ओर आवागमन करता है. वहीं किसानी कार्य में अन्न व खाद्य पदार्थों की ढुलाई के साथ गृह निर्माण सामग्री की भी ढुलाई की जाती है. सड़क के पीचिंग कमजोर होने के कारण छोटे-छोटे कंकड़ का कण फिसलन पैदा कर रहा है. जिससे दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है. अवगिल से गरीबनगर तक लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क में पीचिंग उखड़ने पर फिसलन की समस्या है. दो पहिया वाहन को मोड़ पर फिसलने का और अधिक खतरा बना रहता है. कई दोपहिया वाहन चालक के कंकड़ पर फिसलकर चोटिल भी होने की बात राहगीरों ने बताया है. लोगों का कहना है कि पीचिंग की निम्न गुणवत्ता के कारण सड़क का मैटल पीच से बाहर आकर फिसलन बन रहा है. सड़क अच्छी गुणवत्ता से पीचिंग करने का वाट जोह रहा है. वर्तमान में सड़क की जैसी हालत है तत्काल मरम्मत नहीं किया गया तो घनी आबादी वाले इस इलाके के उक्त सड़क से वाहनों द्वारा आवागमन कर रहे लोग कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. राहगीरों ने जिम्मेदारों से उक्त के जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है,जिससे आवागमन सुरक्षित हो सके.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन