सूर्यगढ़ा में 8 महीने से डीएपी खाद खत्म, खरीफ सीजन में धान किसानों की बढ़ी चिंता
फोटो- प्रखंड स्थित इफको बाजार | Prabhat Khabar Network
सूर्यगढ़ा प्रखंड में डीएपी और एनपीके खाद की भारी कमी से धान किसान परेशान हैं. खरीफ सीजन के महत्वपूर्ण समय में खाद न मिलने से खेती पर संकट मंडरा रहा है. किसान शीघ्र आपूर्ति की मांग कर रहे हैं.
DAP Fertilizer Crisis: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड में डीएपी और एनपीके खाद की कमी के कारण धान किसानों की चिंता बढ़ गई है. खरीफ सीजन के महत्वपूर्ण समय में प्रखंड के एकमात्र इफको गोदाम में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. किसानों ने शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग की है.
आपके शहर में
आठ महीने से नहीं है डीएपी का स्टॉक
इफको गोदाम के सेल्समैन जगदीश यादव ने बताया कि गोदाम में पिछले आठ महीनों से डीएपी खाद का स्टॉक पूरी तरह समाप्त है. इसके साथ ही एनपीके खाद भी उपलब्ध नहीं है. वर्तमान में गोदाम में केवल 4,938 बैग यूरिया का स्टॉक बचा हुआ है.
निजी दुकानों पर महंगा मिल रहा उर्वरक
सरकारी गोदाम में खाद नहीं मिलने से किसान निजी दुकानों से उर्वरक खरीदने को मजबूर हैं. किसानों का आरोप है कि निजी दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूल रहे हैं. इससे छोटे और सीमांत किसानों की खेती की लागत बढ़ गई है.
धान की फसल पर मंडराने लगा संकट
DAP Fertilizer Crisis: किसानों का कहना है कि धान की रोपाई और शुरुआती बढ़वार के लिए डीएपी सबसे जरूरी उर्वरक है. समय पर डीएपी और एनपीके उपलब्ध नहीं होने से फसल की वृद्धि प्रभावित होगी, जिससे उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है.
कृषि विभाग ने जल्द आपूर्ति का दिया भरोसा
प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंवर विशाल सिंह ने बताया कि डीएपी खाद का रैक लग चुका है और जल्द ही किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार डीएपी उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सूर्यगढ़ा में फिलहाल डीएपी की आंशिक कमी है, जिसे शीघ्र दूर कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए