ePaper

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, घायल

Updated at : 24 Jul 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, घायल

नगर के पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम को सड़क हादसे में बड़हिया निवासी 50 वर्षीय हरिश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

बड़हिया. नगर के पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम को सड़क हादसे में बड़हिया निवासी 50 वर्षीय हरिश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. वह अपनी बाइक से बाजार आ रहा था, तभी तेज गति से आ रहा एक अज्ञात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए उन्हें पास के बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. परिजनों के अनुसार सिर में अंदरूनी चोट होने की आशंका बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर मारते ही चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज गति और लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग आम हो गयी है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन