ePaper

झाड़ियों में मिला लापता किशोर का रक्तरंजित शव, गोली मार कर हत्या की आशंका

Updated at : 25 Jul 2025 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

Bihar News: झाड़ियों में मिला लापता किशोर का रक्तरंजित शव, गोली मार कर हत्या की आशंका

Bihar News: लखीसराय जिले के बड़हिया थाना इलाके के खुटहा गांव में अमन कुमार नामक (14) एक किशोर का शव झाड़ियों से बरामद हुआ. घटना शुक्रवार सुबह की है. जानकारी मिली है कि अमन गुरुवार सुबह से लापता था. इस दिन गंगा स्नान करने जा रहे लोगों ने झाड़ियों में शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी.

विज्ञापन

Bihar News: लखीसराय जिले के बड़हिया थाना इलाके के खुटहा गांव में अमन कुमार नामक (14) एक किशोर का शव झाड़ियों से बरामद हुआ. घटना शुक्रवार सुबह की है. जानकारी मिली है कि अमन गुरुवार सुबह से लापता था. इस दिन गंगा स्नान करने जा रहे लोगों ने झाड़ियों में शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. मृतक की पहचान खुटहा चेतन टोला निवासी के रूप में हुई है.

गुरुवार से लापता था किशोर

जानकारी के अनुसार अमन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे से लापता था. परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था. शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के लिए जा रहे लोगों ने घाट के निकट झाड़ियों में कुत्तों को भौंकते देखा. इसके बाद संदेह होने पर जब वह झाड़ियों की तरफ बढ़े तो वहां अमन का शव खून से सना हुआ पड़ा था. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

सिर में गंभीर चोट के निशान

बता दें कि मृत किशोर के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं.  जिससे प्राथमिक जांच में गोली लगने या धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, शव के एक हिस्से को जंगली जानवरों द्वारा नोच दिए जाने से वह विकृत अवस्था में मिला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन स्थानीय सिपाही स्थान के पास एक छोटी गुमटी में किराना और पेट्रोल बेचने का काम करता था. साथ ही वह मध्य विद्यालय चेतन टोला खुटहा में आठवीं कक्षा का छात्र भी था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हिरासत में लिए गए दो किशोर

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अमन अपने दो किशोर साथियों के साथ एक पिस्टल जैसे हथियार को देख रहा था. तभी अचानक गोली चल गई, जो सीधे अमन के सिर में जा लगी. इसके बाद दोनों किशोर घबरा गए और शव को झाड़ियों में छिपा कर भाग गए. पुलिस ने दोनों किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बंटवारा पत्र के बाद ही एक परिवार में मिलेगा एक से अधिक बिजली कनेक्शन, जारी हुआ निर्देश  

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन