Bihar CM : नीतीश कुमार ने दी सौगात, बेली ब्रिज के निर्माण से मिटेगी किऊल और लखीसराय की दूरी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jul 2025 4:42 PM

विज्ञापन

बेली ब्रिज

Bihar CM: लखीसराय में किऊल नदी पर बेली ब्रिज के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है. बरसात में आवाजाही की समस्या से राहत दिलाने के लिए सरकार पुराने रेलवे पुल की नींव पर यह ब्रिज बनाएगी. इससे हजारो लोगों की यात्रा आसान और सुरक्षित बनेगी.

विज्ञापन

Bihar CM : बिहार के लखीसराय जिले में किऊल नदी पर बन रहा बेली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण पर है. इस पुल से किऊल और लखीसराय के बिच की दूरी और आने जाने की परेशानी दोनों ही दूर हो जाएगी. खासकर जब बारिश के मौसम में जब अस्थायी पुल पूरी तरह से बंद हो जाता है तब ये पुल लोगों की परेशानी को दूर करेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में प्रगति यात्रा के दौरान इस परियोजना का ऐलान किया था. इसके बाद राज्य सरकार ने रेलवे के साथ मिलकर इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया है.

भूमि अधिग्रहण की कोई जरुरत नहीं

इस बेली ब्रिज का निर्माण पुराने रेलवे पुल की नींव पर किया जाएगा. इससे न सिर्फ खर्चे में कमी आएगी बल्कि समय की भी बचत होगी. प्रस्ताव के मुताबिक, पुल के दोनों किनारों पर फुटपाथ भी बनेगा ताकि पैदल चलने वाले लोगों भी सुविधा मिल सके. सबसे अच्छी बात यह है कि इस निर्माण में किसी भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी जिससे पुल निर्माण कार्य और भी तेज हो जाएगा.

फिलहाल जुगाड़ से चल रहा था काम

फिलहाल किऊल और लखीसराय के लोग रेलवे पुल के किनारे पैदल चलते है, जबकि छोटे वाहन अस्थायी पुल से गुजरते है. लेकिन हर साल बारिश के मौसम में यह व्यवस्था ठप हो जाती है और लोगों को लम्बे रस्ते से गुजरना पड़ता है. बेली ब्रिज के बन जाने से यह समस्या खत्म हो जाएगी.

बेली ब्रिज की तकनीकी जानकारी

बेली ब्रिज का निर्माण तकनीकी रूप से आसान और तेज होता है. इसमें लोहे और स्टील के पैनल को जोड़कर एक मजबूत ढांचा तैयार किया जाता है. ऐसा पुल बिना किसी हेवी मशीन के भी बनाया जा सकता है. उस जगह पर आरसीसी पुल की प्रक्रिया में कई तकनीकी बाधाएं हैं, ऐसे में बेली ब्रिज एक फास्ट एंड इजी समाधान बन सकता है. इस पुल से इलाके के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बेली ब्रिज के राजनीतिक मायने

इस पुल निर्माण की योजना के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. साल से अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह परियोजना सरकार की छवि मजबूत करने में मदद कर सकती है. लखीसराय के आसपास के इलाकों में यह परियोजना सरकार की जमीनी पकड़ को और भी मजबूत बना सकती है. (मृणाल कुमार)

इसे भी पढ़ें: सीमांचल की सीटों पर फिर नजरें टिकाएगी AIMIM, 2020 में मिली थी 5 सीटें, फिर लड़ सकती है अकेले चुनाव

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन