कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण को लेकर आत्मा की बैठक आयोजित

आत्मा की बैठक करते डीएओ अपने कार्यालय कक्ष में | Prabhat Khabar Network
लखीसराय में आत्मा परियोजना की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए किसानों के प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम को मिली मंजूरी।
प्रतिनिधि, लखीसराय. जिला कृषि भवन में गुरुवार को डीएओ सह आत्मा परियोजना निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्य योजना के अनुमोदन हेतु आत्मा प्रबंधन समिति द्वारा विचार-विमर्श किया गया, जिसमें आत्मा योजना से संबंधित कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई. आत्मा प्रबंधन समिति के नामित सदस्यों द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्य योजनाओं का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया, जिसमें कृषकों के प्रशिक्षण, जिला के अंदर एवं बाहर तथा राज्य के अंदर एवं बाहर भ्रमण आदि कार्यक्रमों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में डीआरडीए के निदेशक नीरज कुमार, केवीके के वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन, आत्मा बीएओ अमिताभ कुमार, आईटीसी के अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रगतिशील किसान लीना यादव एवं चंदन कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










