बेटे की मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गये पिता से मारपीट

बेटे की मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गये पिता से मारपीट
बड़हिया. बेटे की बकाया मजदूरी मांगना माता-पिता को भारी पर गया. बकायेदार ने पिता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामला वीरूपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर पंचायत के निजाय गांव का है. घटना में घायल पीड़ित को बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया. घायल की पहचान निजाय निवासी स्व. जीतन महतो के 55 वर्षीय पुत्र सियाचरण महतो है. जानकारी अनुसार घायल के पुत्र राज मिस्त्री के साथ काम करता है. किसी के यहां मजदूरी का रुपया बकाया था. बेटे के बकाया मजदूरी का पैसा गांव के ही गुजो राम पुत्र दिलखुश कुमार से मांगने पर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. दिलखुश कुमार एवं उसके पिता गुजो राम सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया है. इस संबंध में वीरुपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया की पीड़ित को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया है. अभी तक पीड़ित के ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










