सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कर्मियों का धरना 24 को
Author Raushan bhagat
Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (सेवांजलि) जिला शाखा लखीसराय की ओर से आशा कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर 24 जनवरी को एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (सेवांजलि) जिला शाखा लखीसराय की ओर से आशा कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर 24 जनवरी को एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. यह धरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा के प्रशासनिक भवन के सामने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समक्ष आयोजित होगा. संघ के जिला संयोजक नागेश्वर यादव ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा दिसंबर 2025 तक के भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर आशा कर्मियों को देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा लगभग 60 लाख रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया गया है. यह राशि अन्य मदों पर खर्च कर दिया गया और आशा कार्यकर्ताओं को भुगतान से वंचित कर दिया गया. भुगतान में की गयी अनदेखी से आशा कर्मियों में भारी आक्रोश है. जिसके चलते संघ को धरना पर जाने को विवश होना पड़ा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










