आसनसोल रेलवे की टीम ने मोतिहारी को 6-3 से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन

शहर के केआरके मैदान में युवा फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व. बालदेव प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट गुरुवार को आसनसोल रेलवे की टीम व मोतिहारी के बीच पूल बीच का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया

विज्ञापन

लखीसराय.

शहर के केआरके मैदान में युवा फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व. बालदेव प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट गुरुवार को आसनसोल रेलवे की टीम व मोतिहारी के बीच पूल बीच का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. इसमें पहले हाफ में दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष का परिचय देते हुए लोगों को रोमांचित कर दिया और दो-दो गोल से बराबरी पर रही. वहीं दूसरे हाफ के आठवें मिनट में मोतिहारी की टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली. जिसके बाद आसनसोल की टीम के खिलाड़ी अपने खेल का हुनर दिखाते हुए लगातार चार गोल कर मैच पर 6-3 से कब्जा जमाने में कामयाब रही. आसनसोल टीम के जर्सी नंबर 10 विप्लव डे के द्वारा हैट्रिक तीन गोल लगाने पर उन्हें कमेटी के द्वारा मैन ऑफ द मैच खिताब दिया गया. गुरुवार के मैच के मुख्य रेफरी गया के मुकेश राय थे, जबकि सहायक रेफरी में मुंगेर के मनीष कुमार, संतोष कुमार एवं पटना के मोहन कुमार थे. कमेंटेटर की भूमिका कंचन केसरी निभा रहे थे. खेल प्रारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि डॉ पंकज कुमार एवं वार्ड पार्षद गौतम कुमार के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया गया. मौके पर कृष्णा चौधरी, सुनील शर्मा, धनंजय विभोर, अनय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन